Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dubai: पति हो तो ऐसा, पत्नी पहनना चाहती थी बिकिनी दुबई के शख्स ने खरीदा 418 करोड़ का आईलैंड

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दुबई के बड़े व्यापारी की पत्नी 26 वर्षीय सौदी अल नदक ने दावा किया कि वह बिकिनी पहनना चाहती थीं इसलिए उसके करोड़पति पति ने उसके लिए 418 करोड़ का द्वीप खरीदा है। दुबई के एक व्यवसायी ने अपनी पत्नी के लिए 50 मिलियन डॉलर यानी 418 करोड़ भारतीय रुपये का द्वीप खरीदा है ताकि उसकी पत्नी बिकिनी में सुरक्षित महसूस कर सके।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 27 Sep 2024 07:28 AM (IST)
Hero Image
पत्नी पहनना चाहती थी बिकिनी दुबई के शख्स ने खरीदा 418 करोड़ का आईलैंड

 डिजिटल डेस्क, दुबई। अगर हम आपसे यह कहें कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए सिर्फ इसलिए करोड़ों का आइलेंड खरीदा क्योंकि उसकी पत्नी बिकिनी चाहती थी तो इस पर आप क्या कहेंगे। लेकिन ऐसा सच में हुआ है, दुबई के एक व्यवसायी ने अपनी पत्नी के लिए 50 मिलियन डॉलर यानी 418 करोड़ भारतीय रुपये का द्वीप खरीदा है ताकि उसकी पत्नी बिकिनी में सुरक्षित महसूस कर सके।

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दुबई के बड़े व्यापारी की पत्नी 26 वर्षीय सौदी अल नदक ने निजी द्वीप का एक इंस्टाग्राम वीडियो कैप्शन के साथ शेयर किया है,जिसमें लिखा हुआ है कि वो बिकिनी पहनना चाहती थीं इसलिए उसके करोड़पति पति ने उसके लिए 418 करोड़ का द्वीप खरीदा है।

दुबई के व्यवसायी अल नदक ने ब्रिटिश मूल की लड़की सौदी अल नदक से शादी की है। दोनों की मुलाकात मुलाकात तब हुई जब वे दोनों दुबई में पढ़ रहे थे और अब उनकी शादी को तीन साल से अधिक हो गए हैं।

सौदी अल नदक का यह दावा करने वाला वीडियो कि उनके पति ने एक पूरा द्वीप खरीदा है, इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है, जिसे एक सप्ताह से भी कम समय में 2.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।