Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Viral Video: चारों ओर पानी का खतरनाक मंजर, लेकिन कार पर शांत बैठे पति-पत्नी; दंपती का धैर्य देख लोग हुए हैरान

गुजरात के साबरकांठा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। रिपोर्ट के अनुसार एक कपल नदी में बह गया। पानी जैसे जैसे बढ़ा वह अपनी कार से बाहर आकर उसकी छत पर बैठ गए और मदद का इंतजार करने लगे। बड़ी बात ये है कि उनके आसपास मौत मंडरा रही थी और वह एकदम शांत दिख रहे थे।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Wed, 11 Sep 2024 07:41 AM (IST)
Hero Image
गुजरात में नदी में बही कार, दंपती ने छत पर चढ़कर बचाई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी में धैर्य आपको कितना हद तक आपके जीवन की रक्षा कर सकता है, ये सब हमने किताबों में पढ़ा था लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जोड़ा कार की छत पर बैठा है और उनके आसपास कोई नजर नहीं आ रहा सिवाय बहते पानी के और पानी भी भयानक तरीके से बह रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

दो घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला

वीडियो गुजरात के साबरकांठा जिले का बताया जा रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों लोग करोल नदी में बह गए। पानी जैसे जैसे बढ़ा वह अपनी कार से बाहर आकर उसकी छत पर बैठ गए और मदद का इंतजार करने लगे। बड़ी बात ये है कि उनके आसपास मौत मंडरा रही थी और वह एकदम शांत दिख रहे थे। वह किसी तरह की हड़बड़ी में नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि दोनों को दो घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना 08 सितंबर को हुई थी।

दंपती ने बचाव दल का इंतजार किया

जब स्थानीय लोगों ने जोड़े को इस हालात में देखा तो उन्होंने मदद करने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव ने सारे प्रयास विफल कर दिए। नदी की तेज धारा में गोताखोरों और बचावकर्मियों के लिए कार तक सुरक्षित रूप से पहुंचना कठिन था लेकिन लोगों की मदद से उन्होंने जोड़े को बचा लिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस साल भारत में लगातार बारिश के प्रकोप का सामना करने वाले सभी राज्यों में से एक गुजरात भी है। यहां वडोदरा समेत कई शहरों में जमकर बारिश हुई और कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं, दंपती के धैर्य को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपनी राय शेयर की।

एक यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ दोनों पति-पत्नी में लड़ाई नहीं हुई

एक यूजर ने लिखा कि यह वाकई दुखद और भयावह स्थिति है लेकिन उनके शांत मन ने उनको बचने में काफी सहायता की है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसी घटनाएं सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी हैं कि बाढ़ के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। वहीं, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अच्छा है दोनों पति पत्नी में लड़ाई नहीं हुई, होती कार हिलती और बह जाती।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई, वे इस स्थिति में कितने शांत हैं, वहीं कोई और होता तो लोग घबरा जाता। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों शांत दिख रहे हैं और बचाव दल के आने का इंतजार कर रहे हैं। किसी भी तरह की घबराहट नहीं है।