Move to Jagran APP

तलाक मुबारक! Divorce party का वीडियो वायरल, जोर का झटका गाने पर खूब नाची महिला, कहां से है नाता?

Divorce Party तलाक जैसे कठिन फैसले के बाद अक्सर लोग टूट जाते हैं। मगर कई बार रिश्ते इतने बिगड़ जाते हैं कि तलाक किसी आजादी से कम नहीं लगता है। रिश्ते में कड़वाहट के कारण तलाक भी उत्सव लगने लगता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर छाया है। जहां एक महिला ने तलाक पार्टी का आयोजन किया और इसमें बॉलीवुड गीतों पर झूमकर डांस भी किया।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 26 Jul 2024 11:42 PM (IST)
Hero Image
Divorce Party: तलाक पार्टी में डांस करती पाकिस्तानी महिला। (फोटो- सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की एक महिला ने तलाक पार्टी का आयोजन किया। इसकी चर्चा पूरे इंटरनेट मीडिया पर खूब हो रही है। कुछ दिन पहले ही दुबई के शासक की बेटी शेखा महरा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को तलाक दिया था। उनके इस कदम की चर्चा भी खूब हुई थी। मगर अब पाकिस्तानी महिला की Divorce Party जमकर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में उठी मांग, विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़े भाजपा; शिवसेना ने क्या कहा?

जोर के झटके पर खूब थिरकी

तलाक पार्टी में महिला बैंगनी रंग के लंहगे में पैसा-पैसा और जोर का झटका गाने पर खूब थिरकती है। पीछे स्टेज पर तलाक मुबारक लिखा है। महिला तलाक की खुशी पर झूमकर नाचती तो उस पर पैसों की बारिश भी की जाती है।

अमेरिका में रहती है महिला

तलाक के बाद इस तरह का साहसी कदम उठाने पर महिला की खूब तारीफ हो रही है तो वहीं कुछ लोग विवाह जैसी संस्थाओं को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि सोशल मीडिया ने विवाह संस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट मिनट मिरर के मुताबिक वीडियो में दिख रही महिला अमेरिका में एक स्टोर की मालिक है।

लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

एक यूजर्स ने लिखा कि क्या जमाना आ गया है। एक व्यक्ति ने लिखा कि शायद महिला की शादी बहुत खराब रही होगी। पक्ष जाने बिना कोई राय न बनाएं। एक यूजर्स ने लिखा कि समाज पतन की ओर जा रहा है। कुछ ने कहा कि तलाक का तमाशा नहीं बनाना चाहिए तो वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि लगता है कि उसे बहुत गुजारा भत्ता मिला है। एक महिला ने लिखा कि कुछ शादियां विषाक्त और अपूरणीय होती हैं। इस वजह से अलगाव उत्सव का कारण बन जाता है। जीवन छोटा है। इसका भरपूर आनंद उठाएं।

यह भी पढ़ें: 'ढाबे वाले नाम बताए, यह केंद्र का कानून', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आप जवाब दायर करें फिर हम विचार करेंगे