Move to Jagran APP

Saami Saami Viral Video: रश्मिका मंदाना के गाने पर लड़की ने साड़ी और हील्स में किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Saami Saami Viral Video पुष्पा द राइज के बाद सामी-सामी पर एक लड़की को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह साड़ी और हील्स पहनकर डांस कर रही है। इस वीडियो को 7 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Fri, 30 Dec 2022 09:30 PM (IST)
Hero Image
Saami Saami Viral Video: सामी सामी गाने पर एक लड़की ने डांस किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Saami Saami Viral Video: एक लड़की का एक वीडियो वायरल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। उसमें इसे सामी-सामी गाने पर साड़ी और हील्स पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उसके इर्द-गिर्द लड़के-लड़कियों का एक समूह खड़ा है। बॉलीवुड के गाने पर डांस करने का चलन काफी फेमस है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सामी-सामी पर लड़की को साड़ी और हील्स पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है 

इसमें रश्मिका मंदाना के गाने सामी-सामी पर एक लड़की को साड़ी और हील्स पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अनुश्री सीवाले ने अपलोड किया है। अनुश्री को मरून कलर की साड़ी और हील्स पहने देखा जा सकता है और वह हुबहू रश्मिका मंदाना की तरह गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। उनका उत्साह देखकर आसपास के खड़े लोग भी उन्हें चियर कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें: Kiara Advani Wedding Date: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को लेंगे फेरे, इस महल में आएगी बारात

सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पर कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी शेयर की है। वहीं, इसे इंस्टाग्राम पर सात लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने लिखा है, 'यह तो रश्मिका मंदाना की तरह डांस कर रही है।' एक ने लिखा है, 'आपको 10 में से 10।'

यह भी पढ़ें: Anant Ambani और राधिका मर्चेंट की सगाई की इनसाइड तस्वीरें लीक, सलमान, जाह्नवी, सागरिका मस्ती के मूड में आए नजर

पुष्पा द राइज फिल्म के गाने इस साल चार्टबस्टर रहे हैं

गौरतलब है कि पुष्पा द राइज फिल्म के गाने इस साल चार्टबस्टर रहे हैं। इन गानों को 2022 में सबसे ज्यादा सुना गया है। सामी-सामी गाने पर कई इंस्टाग्राम रील भी बने हैं। रश्मिका मंदाना जल्द फिल्म मिशन मजनू और एनिमल में नजर आएंगे। मिशन मजनू का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की अहम भूमिका है। वहीं, एनिमल में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। रश्मिका मंदाना दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। अब वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर रही है।