Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'Taambdi Chaamdi' पर झूम रहा बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा यह मराठी गाना; Viral Video

Tambdi Chamdi Song हाल ही में रिलीज हुई मराठी सॉन्ग तांबडी चामडी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का झूमता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस मराठी गाने को दो लाथ 60 हजार से ज्यादा बार सुना जा चुका है। एकट्रेस की शेयर की गई रील पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 10 Sep 2024 02:14 AM (IST)
Hero Image
Tambdi Chamdi Song: मराठी गाने पर झूम उठीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर।(फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की एक रील काफी वायरल हो रही है। वो 'तांबडी चामडी' (Tambdi Chamdi Song) नामक गाने पर झूमती नजर आ रहीं हैं। यह म्यूजिक ट्रैक शरीर के ब्राउन रंग की त्वचा की सुंदरता और किसी भी उम्र में मौज-मस्ती पर आधारित है।

डीजे क्रेटेक्स और श्रेयस सागवेकर ने मुख्य तौर पर इस गाने को तैयार किया है। डीजे क्रेटेक्स और श्रेयस सागवेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर णाल ठाकुर की एक रील को शेयर किया है।

लोगों को खूब पसंद आ रहा गाना

यूट्यूब पर इस मराठी गाने को दो लाथ 60 हजार से ज्यादा बार सुना जा चुका है। एकट्रेस की शेयर की गई रील पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए।

एक यूजर ने लिखा, "भले ही आपको मराठी समझ में न आती हो, लेकिन यह गाना शानदार है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,यह तो Lakalakalakalaka फीवर है।

यह भी पढ़ें: संजौली मस्जिद विवाद में नया मोड़, डीजीपी ने विदेशी हस्तक्षेप को बताया अफवाह; कहा- शरारती तत्वों की अब खैर नहीं