Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Viral Video: मेट्रो में लगे माता के जयकारे, भजन सुनकर झूम उठे यात्री; खड़े होकर खूब बजाई तालियां

Viral Video दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 56 सेकंड की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक साथ भजन गा रहे हैं। एक लड़का गिटार भी बजा रहा है। लड़के ने कहा प्रेम से बोलो जय माता दी... यात्रियों ने भी दोनों लड़कों का साथ दिया। यात्रियों ने जय माता दी का जयकारा लगाया।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 06 Oct 2024 11:59 AM (IST)
Hero Image
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में दो लड़कों ने भजन गाया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में नवरात्रि की धूम है। कहीं रामलीला तो कहीं जगराते हो रहे हैं। पूरा देश नवरात्रि के उत्सव में झूम रहा है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां कुछ लड़के दिल्ली मेट्रो के भीतर भजन गा रहे हैं। दिलचस्प बात है कि मेट्रो में मौजूद सभी लोगों को भजन काफी पसंद आया। वहीं, भजन समाप्त होने के बाद यात्रियों ने खड़े होकर तालियां भी बजाई।

भजन सुनकर झूम उठे यात्री

56 सेकंड की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक साथ भजन गा रहे हैं। एक लड़का गिटार भी बजा रहा है। लड़के ने कहा, 'प्रेम से बोलो जय माता दी...' यात्रियों ने भी दोनों लड़कों का साथ दिया। यात्रियों ने 'जय माता दी' का जयकारा लगाया। इसके बाद दोनों लड़कों ने भजन सुनाना शुरू किया। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने फोन में रिकॉर्ड किया।

यूजर्स ने किए दिलचस्प कमेंट्स 

वायरल वीडियो पर कई लोगों ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर Cabinet Minister, Ministry of Memes यूजर आईडी से अपलोड की गई इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, भाई ने माहौल बना दिया। जियो लाडले जियो। आखिरकार दिल्ली मेट्रो में कुछ अच्छा हुआ। वहीं, एक अन्य यूजर को यह घटना पसंद नहीं आया। उन्होंने लिखा कि क्या दिल्ली मेट्रो मंदिर है।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro में 'बिल्लो रानी' गाने पर जमकर थिरकी लड़की, लाल शर्ट वाले लड़के ने शरमा-शरमाकर लूटे मजे; देखें VIDEO