2024 में गुरु गोचर की मजबूती से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत


By Farhan Khan28, Nov 2023 04:45 PMjagran.com

देवगुरु

देवगुरु बृहस्पति सुखों के कारक होते हैं। कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक अपने जीवन में खूब तरक्की करता है। उसे समाज में ऊंचा सम्मान प्राप्त होता है।

मुश्किलों का सामना

कुंडली में गुरु कमजोर होने पर जातक को जीवन में कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

गुरु राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति हर वर्ष राशि परिवर्तन करते हैं। साल 2024 में गुरु राशि परिवर्तन करेंगे।

इन राशियों को सर्वाधिक लाभ

इससे 5 राशियों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। आइए इन 5 राशियों के बारे में जानते हैं। ताकि आप भी सौभाग्यशाली खुद को मान सकें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही बिगड़े काम बन जाएंगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान मेष राशि के कारोबार में अकल्पनीय वृद्धि होगी। साथ ही जॉब में भी प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। इस समय में आय के नए मार्ग भी बनेंगे। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से बंपर कमाई होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस समय नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार में भी जमकर मुनाफा होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इससे सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। भाग्य के साथ सिंह राशि के जातकों को बड़े अधिकारी वर्ग से भी साथ मिल सकता है।

इस महीने में कब है प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त