दिल को स्वस्थ रखने के लिए ये हैं बेस्ट कुकिंग ऑयल


By Saloni Upadhyay09, Feb 2023 09:21 PMjagran.com

हेल्दी हार्ट के लिए ये तेल हैं बेहद फायदेमंद

खाना बनाने के लिए सही तेल का चुनाव करना बहुत जरूरी है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं, हेल्दी हार्ट के लिए के लिए कौन-से तेल बेस्ट हो सकते हैं।

जैतून का तेल

जैतून के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें हेल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल रखता है।

सूरजमुखी का तेल

सनफ्लॉवर ऑयल में विटामिन-ई और एंट ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो हार्ट संबंधित जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

कैनोला तेल

अगर आप कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो कैनोला ऑयल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

एवोकाडो का तेल

एवोकाडो का तेल हार्ट के लिए लाभदायक माना जाता है। यह मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन-ई, फाइबर, पोटैशियम से भरपूर होता है।

तिल का तेल

तिल के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को बेहतर बनाते हैं।

टेडी बियर देने से पहले जानें इसके अलग-अलग रंगों का मतलब