50 की उम्र में भी Tisca Chopra हैं फिट और जवां, जानें रूटीन


By Akanksha Jain06, Mar 2024 01:12 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस हैं टिस्का

फेमस एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। टिस्का कई शानदार फिल्म और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं।

50 साल की हैं टिस्का

टिस्का चोपड़ा 50 साल की हैं लेकिन उनको देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है। एक्ट्रेस काफी ज्यादा फिट और खूबसूरत हैं।

फिटनेस है बरकरार

आज हम आपको टिस्का चोपड़ा की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं। साथ ही हम बताएंगे कि एक्ट्रेस 50 साल की उम्र में भी कैसी इतनी फिट हैं।

योग पर है विश्वास

टिस्का चोपड़ा रोज योग करती हैं, एक्ट्रेस को योग करना बहुत पसंद है। वो सुबह योग और मेडिटेशन करना पसंद करती हैं।

जिम में बहाती हैं पसीना

योग करने के बाद टिस्का चोपड़ा जिम जाती हैं और हार्डकोर वर्कआउट करती हैं। एक्ट्रेस अपने जिम की वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

टी लवर हैं टिस्का

टिस्का को इलायची चाय पीना बहुत पसंद है, वो सुबह चाय पीती हैं। एक्ट्रेस नाश्ते में अंडा और ब्रेड के साथ कॉफी लेना पसंद करती हैं।

क्या खाती हैं टिस्का

एक्ट्रेस घर का खाना खाना ही पसंद करती हैं। एक्ट्रेस लंच में दाल, रोटी, सब्जी खाती हैं। एक्ट्रेस का डिनर 7 बजे हो जाता है।

दही है जरूरी

खाने के साथ साथ एक्ट्रेस दही का सेवन करना नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस सलाद और दही खाती हैं। एक्ट्रेस दिनभर में 3 लीटर पानी पीती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

बचपन में कुछ ऐसी दिखती थीं Janhvi Kapoor