बच्चों को रखना है हेल्दी, तो खाने में दें ये चीजें


By Saloni Upadhyay04, Jan 2023 02:07 PMjagran.com

बच्चों की ग्रोथ के लिए खिलाएं ये हेल्दी चीजें

बच्चों के विकास के लिए उनके खानपान पर ध्यान देना काफी जरूरी है। लेकिन, बच्चों को खिलाना काफी मुश्किल काम है। इसलिए बच्चों की डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहिए, जो स्वाद और सेहत से भरपूर हो।

अंकुरित अनाज का चाट

बच्चों के लिए अंकुरित अनाज का चाट काफी हेल्दी और टेस्टी होता है। इसके लिए आप चने, मूंगदाल, सोयाबिन आदि को शामिल कर सकते हैं।

सेब का सॉस

बच्चों को फ्रूट्स खिलाना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में सेब खिलाने की बजाय आप इसका सॉस तैयार कर लें। बच्चों को रोटी या ब्रेड के साथ सेब का सॉस दे सकते हैं।

फ्रूट कबाब

आप बच्चों को फ्रूट कबाब बनाकर दे सकते हैं। इसके लिए 4-5 तरह के फ्रूट्स को काटकर स्टिक में सजाएं, फिर इस पर थोड़ा-सा नमक और चाट मसाला डाल दें।

डाइट में ओट्स शामिल करें

ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बच्चों के लिए काफी हेल्दी नाश्ता हो सकता है।

उबले अंडे

बच्चों की डाइट में अंडे जरूर शामिल करें। इसमें प्रोटीन, विटामिन-ए, आयरन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये बच्चों के लिए काफी आवश्यक हैं।

दलिया खिलाएं

बच्चों के लिए दलिया स्वाद और सेहत से भरपूर है। बच्चों के पसंद के अनुसार आप मीठी या नमकीन दलिया दे सकते हैं।

सूखी खांसी का इलाज