रोचक है दुनिया के 7 अजूबों का इतिहास


By Abhishek Pandey27, Nov 2022 01:17 PMjagran.com

दुनिया के 7 अजूबे

दुनिया भर की विशेष जगहों को दुनिया के 7 अजूबों का नाम दिया गया है। जिनका इतिहास काफी रोचक है।

ताजमहल

भारत में यमुना नदी के किनारे पर सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था।

क्राइस्ट द रिडीमर

दुनिया के 7 अजूबों में शुमार ब्राजील की 125 फीट लंबी यह मूर्ति पहाड़ की चोटी पर है। साल में तीन से चार बार बिजली इस मूर्ति से टकराती है।

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का निर्माण चीन के पहले शासक किन शी हुआंग ने कराया था। 20 वर्षों में 20,196 किलोमीटर लंबी और विशाल दीवार का निर्माण हुआ था।

कालीजीयम

कालीजीयम का निर्माण इटली के सम्राट टाइटस वेस्पेशियन ने 70 ईसवीं और 82 ईसवीं के मध्य करवाया था।

चिचेन इट्जा

चिचेन इट्जा माया सभ्यता से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर है। इसका इतिहास 1200 साल से भी ज्यादा पुराना है। यहां पर अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती है।

माचू पिच्चू

दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित माचू पिच्चू को इंकाओं का खोया हुआ शहर कहा जाता है। यूनेस्कों ने इसे विश्व धरोहर में भी शामिल किया है।

पेट्रा

यह जॉर्डन का ऐतिहासिक शहर है, इसका निर्माण गुलाबी रंग के बलुआ पत्थरों से कराया गया है।

जूतों की बदबू कैसे करें दूर?