रूह कंपा देंगे ये बेहद डरावने 5 हॉरर TV शोज


By Shradha Upadhyay18, Mar 2024 10:00 PMjagran.com

हॉरर टीवी शो

हॉरर टीवी शोज और फिल्मों को देखने के बहुत लोग शौकीन होते हैं। एक जमाने में दूरदर्शन पर कई डरावने हॉरर शोज आया करते थे। जिसको देख आज भी आपकी रुंह कांप जाएगी।

बेहद डरावने टीवी शोज

आज हम आपको पहले आने वाले टीवी के बेहद डरावने टीवी शोज की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप भी देख सकते हैं।

आहट

साल 1995 में सोनी टीवी पर शुरू हुआ हॉरर शो 'आहट' हर किसी ने देखा होगा। इसमें दिखाई जाने वाली कहानियां बेहद डरावनी होती थीं। जिसको आज भी कोई अकेले बैठकर नहीं देख सकता है।

द जी हॉरर शो

दूरदर्शन का सबसे डरावना हॉरर शो 'द जी हॉरर शो' उस जमाने में काफी पॉपुलर था। 1993 का ये शो करीब 9 साल चला। इसमें दिखाए जाने वाले कई सीन्स हद से ज्यादा खतरनाक होते थे।

आप बीती

साल 2001 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला हॉरर शो 'आप बीती भी बेहद खौफनाक कहानियां लेकर आता था।

श्श्श्श... कोई है

यह शो भी 2001 में स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था। 9 साल तक चले इस हॉरर शो में कई कहानियां दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देती थीं।

फियर फाइल्स

यह भी डरावने हॉरर शो में से एक था। जी टीवी पर प्रसारित होने वाला ये शो साल 2012 में दर्शकों के बीच आया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

बेहद खूबसूरत हैं इस इंडियन क्रिकेटर की वाइफ