आज बन रहा गण्ड योग, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल


By Abhishek Pandey12, Feb 2023 10:30 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

सूर्य का परिवर्तन आर्थिक रूप से प्रगति में सहायक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

सूर्य के परिवर्तन से शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होगा। नया अनुबंध अथवा नए उद्योग की दिशा में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल

सूर्य का परिवर्तन आर्थिक रूप से प्रगति कराएगा। रिश्तों में मजबूती देगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी कराएगा।

कर्क दैनिक राशिफल

सूर्य के परिवर्तन से धन हानि की आशंका है। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें, वाद-विवाद में न पड़ें।

सिंह दैनिक राशिफल

सूर्य का परिवर्तन आर्थिक रूप से प्रगति देगा। सामाजिक कार्यों में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

सूर्य का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। विरोधी परास्त होंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला दैनिक राशिफल

सूर्य का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति कराएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आकस्मिक स्वास्थ्य में परेशानी के प्रति सचेत रहें।

धनु दैनिक राशिफल

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

सपने में दिखें ये 7 चीजें तो होने वाली है महादेव की कृपा