बॉलीवुड के फेमस एक्टर अभिषेक बच्चन आज यानी 5 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आज हम आपको उनकी फ्लॉप फिल्म के बारे में बताएंगे-
साल 2023 में आई फिल्म धूमर की कहानी तो इंटेरेस्टिंग थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाल नहीं दिखाया।
तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल की फिल्म मनमर्जियां भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
साल 2015 में आई फिल्म ऑल इज वेल के गाने तो हिट रहे लेकिन दर्शकों को इस फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं जमी।
साल 2012 में आई फिल्म प्लेयर्स की कहानी रॉबरी के ऊपर बनी है। इस फिल्म में कई शानदार एक्टर्स थे, लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप रही।
दम मारो दम का टी अमो गाना बहुत पसंद किया गया था लेकिन फिल्म फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई।
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म गेम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर बनी है।
स्पोर्ट्स पर बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन मेन किरदार थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं हुई।