इन एक्टर्स ने पॉलिटिशियन्स को बनाया अपना हमसफर, दिलचस्प है लव स्टोरी


By KARISHMA LALWANI30, Mar 2023 10:35 PMjagran.com

स्वरा भास्कर और फहद अहमद

बॉलीवुड की दमदार अदाकारा स्वरा भास्कर ने इसी साल समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली। दोनों एक दूसरे को 2020 से जानते हैं।

नवनवीत कौर और रवि राणा

पूर्व तेलुगू अभिनेत्री नवनीत कौर ने 2011 में इंडिपेंडेंट एमएलए रवि राणा से शादी की थी। वर्तमान में नवनीत पार्लियामेंट की मेंबर हैं, और रवि एमएलए हैं।

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी

सुरभि तिवारी भोजपुरी सिंगर हैं। उन्होंने 2020 में एक्टर और बीजेपी एमपी मनोज तिवारी से शादी की थी। सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। शादी से पहले वह मनोज तिवारी के करीबी लोगों में से एक थीं।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र देओल

धर्मेंद्र देओल ने एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन हेमा मालिनी से शादी की है। वर्तमान में वह मथुरा से बीजेपी की लोकसभा सांसद हैं। इनकी लव स्टोरी 'तुम हसीन मैं जवां' के सेट पर शुरू हुई थी।

किरण खेर और अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने कई फिल्मों में एक्टिंग की। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। वर्तमान में वह चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

आयशा टाकिया और फरहान आजमी

आयशा ने 2009 में फरहान आजमी से निकाह किया, जो कि उस समय महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के सांसद थे। दोनों ने तीन साल तक डेटिंग की। आयशा टाकिया ने 23 की उम्र में शादी कर घर बसा लिया था।

राधिका कुमारस्वामी और एचडी कुमारस्वामी

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री राधिका कुमारस्वामी ने 2006 में एचडी कुमारस्वामी से शादी की थी। एचडी कुमारस्वामी दो बार कर्नाटक के मुख्य मंत्री रह चुके हैं। राधिका उनकी दूसरी पत्नी हैं।

रईस खानदान से ताल्लुक रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स