क्लाउडिया सेसला की उम्र 35 वर्ष है। वहीं, अर्जुन गोयल 39 वर्ष के हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले डेढ़ वर्षों से डेट कर रहे हैं।
क्लाउडिया सेसला कहती हैं, 'अब हम जब पीछे पलट कर देखते हैं और सोचते हैं कि हमने रिश्ते में क्या पाया? तो हमें पता चलता है कि हम एक-दूसरे के लिए बने हुए हैं।'
दोनों के बहुत से दोस्त समान हैं और उनकी मुलाकात दोस्तों के माध्यम से हुई थी।
क्लाउडिया कहती हैं, 'मेरी और अर्जुन की मुलाकात बहुत ही सामान्य रही। हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं।'
क्लाउडिया सेसला क्या कूल है हम 3 में नजर आई थी। उनका करियर एक दशक से भी ज्यादा लंबा है।
क्लाउडिया सेसला का नाम कई कलाकारों से भी जुड़ चुका है। हालांकि, उन्होंने अर्जुन गोयल के अलावा किसी और के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
क्लाउडिया सेसला का नाम सलमान खान से भी जोड़ा जाता था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है, वाकई।'
अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है और उन्होंने अभी इस पर ब्वॉयफ्रेंड से बात नहीं की है।