रोल में फिट बैठने के लिए ऑनस्क्रीन गंजी हो गई थी ये अभिनेत्रियां


By KARISHMA LALWANI24, Mar 2023 07:57 PMjagran.com

अनुष्का शर्मा

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का शर्मा ने कैंसर पेशंंट का रोल प्ले किया था। इस किरदार के अनुसार उन्हें कुछ सीन में गंजा दिखना था। एक्ट्रेस ने भी अनुसार स्क्रीन पर खुद को ढाला।

शबाना आजमी

शबाना आजमी अपने हर किरदार में जान डाल देती हैं। उन्होंने दीपा मेहता की फिल्म 'वॉटर' में काम किया था, जिसके एक सीन में उन्का किरदार था कि उन्हें गंजा हुए दिखना है।

अंतरा माली

एक्ट्रेस अंतरा माली, ने अमोल पालेकर की फिल्म 'एंड वन्स अगेन' के लिए गंजी लड़की का रोल प्ले किया था।

तन्वी आजमी

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में तन्वी आजमी ने एक विधवा की भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि इस किरदार को जीवंत रूप देने के लिए तन्वी वास्तव में गंजी हो गई थीं।

लीसा रे

लीसा रे अपने टाइम की बेस्ट एक्टर और मॉडल मानी जाती थींं। बता दें कि वॉटर नाम की मूवी में उन्होंने विधवा का रोल किया था, जिसके लिए उन्हें गंजी लड़की की एक्टिंग करनी थी।

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे की दुनिया की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फेमस शो 'बेहद' के कुछ सीन के लिए गंजी लड़की का रोल किया था।

निया शर्मा

निया शर्मा को सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने मानवी नाम का किरदार निभाया था, जो कैंसर से पीड़ित है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम नाम की फिल्म की थी। इस मूवी के एक सीन में कैरेक्टर के अनुसार वह गंजी हो गई थीं।

तनुजा मुखर्जी

तनुजा मुखर्जी ने मराठी फिल्म 'पुतरुरु' के लिए ऑनस्क्रीन सिर मुंडवाया था। उन्होंने उस जमाने के हिसाब से ऑनस्क्रीन बोल्ड लुक अपनाया था।

Happu Ki Ultan Paltan शो फेम कामना पाठक के ग्लैमरस साड़ी लुक्स