प्यार के लिए इन अभिनेत्रियों ने कबूल किया इस्लाम


By Akanksha Jain27, Mar 2024 02:36 PMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड हसीनाएं की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है।

इन हसीनाओं ने कुबूल किया इस्लाम

आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए इस्लाम कुबूल किया।

दीपिका कक्कड़

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने सोएब इब्राहिम से शादी की है। शादी की वजह से ही एक्ट्रेस ने इस्लाम को कुबूल किया।

आईशा टाकिया

फेमस एक्ट्रेस आईशा टाकिया ने फरहान आजमी से शादी करने के लिए इस्लाम कुबूल किया। बता दें कि शादी के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से भी दूरी बना ली।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दोनों ने ही इस्लाम कुबूल करने के बाद एक-दूसरे से शादी की थी। हिंदू धर्म में बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकते जिसकी वजह से दोनों ने अपना धर्म बदला था।

राखी सावंत

राखी सावंत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने आदिल खान दुरानी से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला था।

शर्मिला टैगोर

इस लिस्ट में फेमस एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के लिए इस्लाम कुबूल किया था।

अमृता सिंह

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी करने के लिए इस्लाम को कुबूल किया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Nora Fatehi को आती हैं कई भाषाएं, जानें एजुकेशन