इन एक्ट्रेसेस ने किया सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू


By Akanksha Jain14, Feb 2023 12:44 PMjagran.com

भाई जान

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के साथ कई एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। तो चलिए जानते हैं ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में।

डेजी शाह

फिल्म जय हो से डेजी शाह ने सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद रेस 3 में भी डेजी सलमान के साथ नजर आई।

स्नेहा उलाल

साल 2005 में आई फिल्म लकी से स्नेहा उलाल ने बॉलीवुड में कदम रखा था। कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से दूरी बना ली।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड की सक्सेस फुल एक्ट्रेस हैं। सोना ने फिल्म दबंग में सलमान खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।

जरीन खान

फिल्म वीर के जरिए जरीन खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। एक्ट्रेस ने साउथ और पंजाबी सिनेमा में भी काम किया।

भूमिका चावला

साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम से भूमिका चावला ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

शहनाज गिल

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं हैं।

नगमा

साल 1990 में आई 'बागी' के जरिए नगमा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस सलमान के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

शादी के बाद पहली बार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे ये बॉलीवुड कपल