Valentine's day पर कॉपी करें हसीनाओं की Sassy रेड ड्रेसेज


By Shradha Upadhyay10, Feb 2024 04:58 PMjagran.com

वेलेंटाइन डे 2024

हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसे में ये दिन प्रेमी-जोड़े के प्रेम को जाहिर करने का दिन है।

एक्ट्रेसेज हॉट रेड ड्रेसेज

ऐसे में आप इस वेलेंटाइन पार्टी में एक्ट्रेसेज के हॉट रेड लुक से आइडिया ले सकती हैं। जो कि आपके पार्टी लुक में चार चांद लगा देंगे।

कृति खरबंदा

कृति खरबंदा का हाई स्लिट गाउन आपके वेलेंटाइन पार्टी लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ आप मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।

हिना खान

हिना खान का रेड जंपसूट काफी क्लासी लुक दे रहा है। साथ में पौनी हेयर स्टाइल और ग्लॉसी मेकअप सूट कर रहा है।

तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश रेड कलर की डीपनैक बॉडीकॉन ड्रेस में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कर्ली हेयर और शिमरी आई से अपने लुक कंप्लीट किया है।

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी का रेड ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन लुक काफी हॉट लग रहा है। जिसे आप वेलेंटाइन पार्टी में कॉपी कर सकती हैं।

रकुल प्रीत सिंह

इस रेड कलर की स्कर्ट-टॉप में डीवा काफी सेसी लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ उनके गोल्डन इयररिंग कहर ढहा रहा है।

काजोल

90s ब्यूटी काजोल के इस व्हाइट एंड रेड फ्रॉक लुक को आप कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस की ये ड्रेस वेलेंटाइन पार्टी के लिए बेस्ट है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

भोजपुरी एक्ट्रेस Neha malik ने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखें तस्वीरें