आजकल ट्रेंड में हैं हसीनाओं जैसे ब्यूटीफुल बैक ब्लाउज डिजाइन


By Shradha Upadhyay19, Mar 2024 06:00 PMjagran.com

बैक ब्लाउज डिजाइन

बॉलीवुड हसीनाओं का फैशन सेंस हमेशा चर्चाओं में छाया रहता है। फैंस उनके हर लुक को काफी फॉलो भी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेसेज के बैक ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे।

नॉट ब्लाउज

जान्ह्ववी कपूर का नॉट बैक ब्लाउज डिजाइन काफी हॉट लुक दे रहा है। ये आपके साड़ी और लहंगे हर किसी के साथ जचेगा।

बैक हूक

अंकिता लोखंडे का बैक हूक स्ट्रिप ब्लाउज काफी बोल्ड लग रहा है। आप भी इसे अपनी किसी साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

ब्रॉड नेक विद डोरी

इस तरह के ब्रॉड नेक विद डोरी स्टाइल ब्लाउज लहंगे के साथ काफी ग्लैमरस लुक देते हैं। आमना शरीफ ने इसे लहंगे के साथ पेयर किया है।

लीफ शेप नेक

यदि आपको पार्टी में किलर दिखना है तो सोफी के इस लीफ शेप बैक ब्लाउज को अपने टेलर से आसानी से स्टिच करा सकती हैं।

ट्रिपल स्ट्रैप

दिव्या खोसला ने साड़ी के साथ ट्रिपल स्ट्रैप ब्लाउज से खुद को अट्रैक्टिव लुक दिया है। आप भी एक्ट्रेस का ये बैक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।

बैकलेस ब्लाउज

आजकल बैकलेस ब्लाउज डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप डबल डोरी बैकलेस ब्लाउज से आइडिया ले सकती हैं।

स्क्वेयर नेक डिजाइन

इस तरह के स्क्वेयर नेक ब्लाउज डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। सारा ने ब्लैक साड़ी के साथ इसे पेयर किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

40 के बाद भी दिखेंगी हसीन और जवां, अपनाएं Shilpa Shetty के फिटनेस टिप्स