आज देशभर में हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही सोलह श्रृंगार कर खुद को खूबसूरत बनाती हैं।
ऐसे में यदि आप अपने हरियाली तीज मेकअप को लेकर कन्फ्यूज हैं और बाहर जाने का मन नहीं है तो घर पर ही इन एक्ट्रेसेज के लुक से आइडिया ले सकती हैं।
इस हरियाली तीज न्यूली मैरिड गर्ल इस तरह के मिनिमल मेकअप लाइट लिपस्टिक शेड लुक को ट्राई कर सकती हैं।
आप इस तरह की प्लेन साड़ी मोती नेकपीस के साथ ग्लॉसी मेकअप भी कैरी करके खुद को खूबूसरत बना सकती हैं।
अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप साड़ी या लहंगे की मैचिंग का आई शेडो ट्राई कर सकती हैं।
हरियाली तीज पर हिना खान का स्मोकी आई मेकअप विद एचडी मेकअप आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
माधुरी की तरह आप भी ग्रीन ऑउटफिट के साथ इस तरह से कंट्रास्ट शेडो लगा सकती हैं।
आप चाहे तो आजकल ट्रेंड में चल रहे शिमरी आई मेकअप लुक को भी फॉलो कर सकती हैं।