बॉलीवुड के रोमांस किंग यानी शाहरुख खान का हर कोई दीवाना है। आज हम आपको एक्टर की लकी चार्म एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे।
फिल्म जवान में शाहरुख के साथ मेन लीड में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आ रही है। एक्टर के लिए एक्ट्रेस लकी साबित रहीं और फिल्म सुपरहिट चल रही है।
हर किसी का मानना है कि एक्ट्रेस काजोल शाहरुख खान के लिए बहुत लकी है। शाहरुख और काजोल की जोड़ी को भी सब नंबर 1 बोलते हैं।
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान जब भी साथ नजर आए हैं तब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा है। दोनों की जोड़ी शानदार है।
शाहरुख खान के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी लकी माना जाता है। एक्ट्रेस ने शाहरुख के साथ ही फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ फिल्म जब तक है जान में नजर आए थे और इस फिल्म ने भी शानदार कमाई की थी।
जनता को जूही चावला और शाहरुख खान की जोड़ी भी बहुत पसंद आती है। दोनों ने साथ में कई बार काम किया है।
ऐश्वर्या राय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शाहरुख के साथ ऐश्वर्या ने फिल्म मोहब्बतें में काम किया था और ये फिल्म हिट रही।