इन हसीनाओं ने पर्दे पर निभाया लेस्बियन का किरदार


By Akanksha Jain24, Oct 2023 09:00 AMjagran.com

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड के स्टार्स अपने रोल और फिल्म में जान डालने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने फिल्म में लेस्बियन का किरदार निभाया।

माधुरी दीक्षित

अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म मजा मा में माधुरी दीक्षित ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो लेस्बियन की पहचान को छुपा रहीं होती है।

भूमि पेडनेकर

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म बधाई दो में लेस्बियन की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी दमदार है।

शबाना आजमी

90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस शबाना आजमी ने फिल्म फायर में लेस्बियन की भूमिका निभाई थी।

सोनम कपूर

इस लिस्ट में सोनम कपूर का नाम भी शामिल है। सोनम कपूर ने फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में एक्ट्रेस लेस्बियन बनी थी।

हुमा कुरैशी

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने फिल्म डेढ़ इश्किया में लेस्बियन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आई थी।

दिव्या दत्ता

दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर ने फिल्म शीर खुरमा में लेस्बियन का रोल प्ले किया था। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी।

अमृता अरोड़ा

फेमस एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी एक फिल्म गर्लफ्रेंड में लेस्बियन का किरदार निभाया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Daisy Shah के ये गाउन लुक्स बढ़ा देंगे पार्टी की शान