बचपन में हैरेसमेंट का शिकार हुई हैं ये हसीनाएं


By Akanksha Jain07, Feb 2024 04:17 PMjagran.com

बचपन में हुई हैरेस

कई लड़कियां या फिर लड़के बचपन में हैरेसमेंट झेल चुके होते हैं। आज हम आपको इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस मामले में अपनी आपबीती सुनाई। 

भूमि पेडनेकर

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमि पेडनेकर ने इस बात का खुलासा किया था कि बचपन में गलत हरकतों की शिकार हो चुकीं हैं।

कंगना रनौट

कंगना रनौट ने लॉकअप के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि बचपन में उन्हें एक लड़के ने गलत तरीके से टच किया था। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने बताया था कि जब वो छोटी थी और अपनी फैमिली के साथ जा रहीं थी तक एक मनचले ने उन्हें गलत शब्द बोला था। बाद में एक्ट्रेस ने उसे सबक भी सिखाया था।

सोनम कपूर

सोनम कपूर ने भी इस बात का खुलासा किया था कि 13 साल की उम्र में जब वो थिएटर गई थी तब एक लड़के ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था।

नीना गुप्ता

इस लिस्ट में नीना गुप्ता का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि एक बार एक दर्जी और एक डॉक्टर ने गलत तरीके से उन्हें छूने की कोशिश की थी।

फातिमा सना शेख

फेमस एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी बताया था कि वो बचपन में हैरेसमेंट की शिकार हो चुकीं हैं।

आयशा खान

आएशा खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आयशा ने बताया था कि जब वो छोटी थी तब उन्हें भी गलत नजर से देखा गया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Shriya Saran के हॉट साड़ी लुक्स आप भी करें ट्राई