रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में पूरे एक महीने तक इस दौरान रोजे रखे जाते हैं। जिसके बाद चांद का दीदार होने पर ईद मनाई जाती है।
आज हम आपको अदा खान के ट्रेंडी सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप ईद पर पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
इस ईद आप अदा के इस डार्क ग्रीन कलर के पेंट सूट सिल्क दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप भी एक्ट्रेस की जैसे बिग झुमके पेयर कर सकती हैं।
अदा खान का व्हाइट कलर सितारों वर्क वाला शरारा सूट ईद के लिए बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप केवल इयररिंग से खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं।
यदि आपका कुछ हैवी कैरी करने का मन है तो एक्ट्रेस के इस हैवी वर्क अनारकाली सूट से खुद को ब्यूटीफुल बना सकती हैं।
इन दिनों चिकनकारी सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप अभिनेत्री के इस रेड चिकन प्लाजो सूट को ट्राई कर सकती हैं।
सिंपल सोबर और यूनिक दिखना है तो अदा के इस लाइट कलर फ्लोरल पैटर्न वाले ऑर्गेंजा सूट से भी आइडिया ले सकती हैं।
ईद के लिए एक्ट्रेस का चमचमाता कॉटन फैब्रिक पेप्लम सूट बेस्ट रहेगा। आप इसे कॉपी कर सकती हैं।