Adipurush का फर्स्ट लुक देख क्रेजी हुए फैंस, जानिए कब होगी रिलीज


By Prakhar Pandey30, Sep 2022 01:31 PMjagran.com

आदिपुरुष

रामायण से इंस्पायर्ड फिल्म आदिपुरुष का फर्स्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस प्रभास के नए अवतार को देख काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

रिलीज डेट

फिल्म का पोस्टर और टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में एक बड़े इवेंट के साथ रिलीज किया जाएगा। वहीं आदिपुरुष बड़े पर्दे पर 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

स्टोरी लाइन

आदिपुरुष की कहानी रामायण से इंस्पायर्ड है, यह एक पौराणिक (Mythological) फिल्म है। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ बताया जा रहा है।

कास्ट

फिल्म में प्रभास राघव यानी श्री राम का किरदार निभा रहे है। प्रभास का ये लुक लोगों को काफी आकर्षक लग रहा हैं।

सनी सिंह

आदिपुरुष में सनी के किरदार का नाम लक्ष्मण है। सनी इससे पहले ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी हिट फिल्में दे चुके है।

कृति सेनन

कृति फिल्म में मां सीता का किरदार निभा रही है। कृति के भी फर्स्ट लुक का फैंस को बेस्ब्री से इंतजार हैं।

सैफ अली खान

सैफ फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। सैफ को निगेटिव रोल में देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।

All Photo Credits: Instagram

Bigg Boss विनर Tejasswi Prakash ने फ्रंट ओपन गाउन में लगाई आग