Alia Bhatt के 8 लेटेस्ट लहंगा-चोली हैं माशाअल्लाह


By Shradha Upadhyay05, Mar 2024 10:30 AMjagran.com

डिंपल गर्ल आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की डिंपल गर्ल हैं। जो कि अपने हर अंदाज से फैंस को दीवाना बना ही लेती हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग और लुक्स पर फैंस अपना दिल हारते हैं।

आलिया इंडियन लुक का जलवा

आलिया भट्ट इंडियन लुक में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उनके इंडियन लुक बेहद यूनिक और अट्रैक्टिव होते हैं। ऐसे में डीवा हर इवेंट में अधिकतर अपने एथनिक ऑउटफिट में दिखती हैं।

आलिया गोल्डन लहंगा

हाल में आयोजित हुए राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में आलिया ने गोल्डन कलर के लहंगे माथे पर टीका लगाए अपने गॉर्जियस अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

आलिया सेक्विन लहंगा

अभिनेत्री इस डार्क कलर के हैवी वर्क सेक्विन लहंगे डीपनैक चोली में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये लुक वेडिंग के लिए बेस्ट है।

आलिया नेटिड लहंगा

आलिया का लाइट पिंक नेटिड लहंगा हेवी वर्क नूडल स्ट्रैप चोली आपके संगीत नाइट में चार चांद लगा देंगी। इसके साथ पौनी हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगी।

आलिया चुंदरी प्रिंट लहंगा

चुंदरी प्रिंट हमेशा ट्रेंड में रहता है। ऐसे में आप आलिया के इस ब्लू चुंदरी प्रिंट लहंगे बिकिनी कट चोली को कॉपी कर सकती हैं।

पिंक कॉटन लहंगा

आप किसी भी वेडिंग फंक्शन में इस तरह के सिंपल सोबर कॉटन लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। ये भी काफी ब्यूटीफुल लगते हैं। आलिया ने पिंक कलर का डिफरेंट डिजाइन पैच लहंगा कैरी किया हुआ है।

आलिया मिरर वर्क लहंगा

आलिया इस लाइट ग्रीन कलर के मिरर वर्क लहंगे जीरो नेक चोली में काफी रॉयल लग रही हैं। मेहंदी के लिए ये लुक बेस्ट है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

40 प्लस 90s ब्यूटी करिश्मा कपूर से लें फैशन टिप्स