बॉलीवुड की ये हस्तियां हैं कॉलेज ड्रॉपआउट


By Akanksha Jain19, Apr 2023 05:50 PMjagran.com

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस एक्टर आमिर खान कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे की वजह फाइनेनशियल दिक्कत थी।

करीना कपूर

बेबो यानी करीना कपूर मीठीबाई से अपनी कॉलेज की पढ़ाई कर रहीं थी लेकिन उन्होंने बीच में ही ड्रोप ले लिया।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी कॉलेज ड्रॉपआउट हैं, एक्ट्रेस ने अपने मॉडलिंग करियर पर फोकस करते हुए पढ़ाई छोड़ी।

आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने स्कूलिंग पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड में एंट्री ली थी।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने कॉलेज की जगह अपना करियर इंडियन सिनेमा में बनाना जरूरी समझा।

सोनम कपूर

सोनम कपूर ने सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत की और अपनी कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन किसी वजह से उन्हें ड्रॉप करना पड़ा। 

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर भी कॉलेज ड्रॉपआउट की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉलीवुड करियर की वजह से कॉलेज छोड़ा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

'साथ निभाना साथिया' फेम 'राशि बहू' Rucha Hasabnis ने दिया 'बेटे' को जन्म, देखें तस्वीरें