Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिल सकती है आर्थिक तरक्की


By Farhan Khan05, Apr 2023 10:56 AMjagran.com

मेष राशिफल

रोग या विरोधी के कारण तन और मन अशांत रह सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृषभ राशिफल

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मिथुन राशिफल

पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशिफल

सामाजिक कार्यों और दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

कन्या राशिफल

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

तुला राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक राशिफल

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकता है।

धनु राशिफल

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मकर राशिफल

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशिफल

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अनचाही यात्रा या व्यर्थ की उलझनें तनाव दे सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशिफल

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मंगलवार के दिन न करें ये काम, आ सकती है आर्थिक तबाही