Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों के कार्यक्षेत्र में होगी तरक्की, मिलेगा लाभ


By Ashish Mishra01, Mar 2024 08:23 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप अपने को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे, मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है।

वृषभ राशिफल

आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आप यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी ला सकता है, आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती हैं। आपके व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में आप से जुड़े लोग आप की प्रशंसा करेंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी पत्नी आपको कोई खुशखबरी दे सकती है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिस कारण परिवार में माहौल बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल

स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप संभल कर रहें।

कन्या राशिफल

आज आप कहीं बाहर फ्रेंड सर्किल में मिलने जुलने जा सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर के टूर का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर रहे हैं। किसी को सलाह देना आज आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए ऐसी स्थिति से बचें। आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप कहीं कोई बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं, पत्नी और बच्चों की सलाह से हो सकता है। आज आप अपने लिए नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

धनु राशिफल

आज का दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आपको महसूस होगी, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा, पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है, उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र के में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में लाभ मिलेगा।

मीन राशिफल

आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है।

पढ़ते रहें

किसी भी कार्य को करने के लिए राशिफल के बारे जानने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

होली से पहले इन 4 राशियों के आएंगे अच्छे दिन