Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को बिजनेस में हो सकती है हानि


By Farhan Khan02, Aug 2023 09:31 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा।

वृषभ राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में पढ़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। यदि नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक गिरावट से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील या समझौता आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Vastu Tips: घर के मंदिर के लिए वास्तु नियम