Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को काम में मिलेगी सफलता, बढ़ेगा कारोबार


By Ashish Mishra02, Mar 2024 08:28 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशियों के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कुछ राशि के जातकों के कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। बेवजह के कार्यों में अपना समय नष्ट न करें। साथ ही भविष्य के लिए आज आप कोई निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

वृषभ राशिफल

आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य शुरू न करें, नाही कोई बड़ा जोखिम उठाएं।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग हैं।

सिंह राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। नए कार्य में रुकावट आ सकती है।

कन्या राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तुला राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। साथ ही मौसम के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।

धनु राशिफल

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मकर राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, जिस कार्य के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान, वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी पुराने विवाद में फंस सकते हैं। विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके चलते आप परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। आपको बड़ा पद मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। साथ ही व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना किसी काम को करने से पहले राशिफल को जानने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों को निपटाने के लिए करें ये उपाय