Aaj ka Rashifal: इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत


By Ashish Mishra03, Feb 2024 10:30 AMjagran.com

आर्थिक तंगी से छुटकारा

कई राशि के जातक आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। आज के दिन इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और कर्ज से भी राहत मिल सकती है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी।

वृषभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज आपका बन सकता है। आप कोई बड़ी साझेदारी व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। कोई विशेष कार्य के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशिफल

आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट और मानसिक परेशानियों से आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज घर में या परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी अपने से मिलना होगा। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक परिश्रम से भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आप शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर पत्नी से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी अपने के द्वारा आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल

आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक भाव की तरफ झुका रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको लाभ प्राप्त होगा।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

तुलसी पूजा करते समय पढ़ें ये 2 मंत्र, मिलेंगे मनचाहे फल