Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आज का दिन


By Farhan Khan06, Jul 2023 11:04 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग व प्रेम मिलेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा कार्य शुरू ना करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचा हुआ कोई पुराना कार्य आज पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश ना करें।

तुला राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपका सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से सफलता का मार्ग खुलेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। 

इस शिव मंदिर में होता है प्रेमी जोड़ों का स्वागत