Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan08, Sep 2023 07:01 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज आप दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।

कर्क राशिफल

आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल

आज आपके पुराने रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

कन्या राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाये, किसी को बड़ी रकम उधार न दें।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी।

धनु राशिफल

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे।

मीन राशिफल

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस मूलांक के लोग जीते हैं राजा वाली जिंदगी