Aaj ka Rashifal: इन राशियों की कारोबार में होगी तरक्की


By Ashish Mishra09, Jan 2024 09:48 AMjagran.com

कारोबार में तरक्की

आज के दिन कई राशि के जातकों को कारोबार में सफलता मिल सकती है। ऐसे लोगों को आज के दिन मनपसंद चीजों को करने में तरक्की होगी।

मेष राशिफल

आज का दिन वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम आज ना उठाएं। नहीं तो आपको बड़ी हानि हो सकती है, जिससे उभर पाना बहुत मुश्किल होगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपको कार्य की व्यवस्था के कारण काफी भागदौड़ करना पड़ सकती है, जिस कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। आपको आज कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए आज उनका पूर्ण होने का योग बन सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात से सफलता का नया मार्ग खुलेगा।

कर्क राशिफल

आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन ना करें। नहीं तो आपका पहले का बना काम भी खत्म हो सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में है। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें।

सिंह राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर मित्रों से झगड़ा हो सकता है। मन अशांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश ना करें। नहीं तो आपका पैसा उलझ सकता है।

कन्या राशिफल

आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका यह सफर आनंदपूर्वक रहेगा। पत्नी व बच्चों से चल रहा है मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशिफल

आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। शेयर मार्केट में आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण मन आशंका से भरा रहेगा। अपने पारिवारिक कर्तव्य के निर्वाह के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं।

धनु राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से आज वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, जिस कारण आपको कार्य क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप अपने किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे। इन पर इंप्लीमेंट भी होगा। आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है।

मीन राशिफल

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

ताकतवर होती हैं ये 4 राशियां, करती हैं कड़ी मेहनत