Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार


By Farhan Khan09, Sep 2023 07:10 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार और आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आप कुछ बातों को लेकर परिवार में आपसी विवाद में उलझ सकते हैं। जिस कारण आपका और पत्नी बच्चों का मानसिक तनाव बना रहेगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका भाग-दौड़ से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य के विषय में पिछले कुछ दिनों से विचार कर रहे हैं। आज आपका वह कार्य पूर्ण होने वाला है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी आर्थिक लाभ से आज आप और आपका परिवार लाभान्वित होने वाला है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशिफल

आज आप किसी बड़े विवाद के शिकार हो सकते हैं। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। किसी नए काम की शुरुआत करने का मन में विचार आ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप सावधानीपूर्वक वाहन आदि चलाएं, नहीं तो आप किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आज अपने कार्यक्षेत्र के कार्य के लिए आप बाहर की यात्रा कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा, आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा।

मकर राशिफल

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर व्यर्थ में परेशान रह सकते हैं। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पत्नी पुत्र आदि से मतभेद बन सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया व बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं।

साधारण जिंंदगी जीने के लिए याद रखें ये बातें