Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को स्वास्थ्य के मामले में रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan10, Sep 2023 10:09 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ राशिफल

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा आफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा है। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कर्क राशिफल

आज आपको मेहनत के अनुकुल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चो में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे।

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगें। स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम साझेदारी से शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता हैं।

धनु राशिफल

धनु राशिफल आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आपका कोई विशेष कार्य आज बिगड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा व आपका अपने लोगों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में आज कोई बड़ा काम आपके हाथ आएगा।

कुंभ राशिफल

आज आपका किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी विशेष कार्य के लिए किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपको व्यवसाय-व्यापार में हानी उठानी पड़ सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है। आपको कोई आज सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई नया और बड़ा निवेश आज आप कर सकते हैं। 

कछुए की अंगूठी धारण करने के नियम जान लें, नहीं होगी पैसों की किल्लत