Aaj ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगी आर्थिक क्षेत्र में सफलता


By Farhan Khan15, Jul 2023 09:45 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। आप किसी यात्रा आदि का मन बना सकते हैं। परिवार के साथ बाहर जाने का योग बन रहा है। परिवार के लोग आज आपका पूर्ण सहयोग करेंगे।

वृषभ राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई विशेष कार्य का निर्णय आज जीवन में ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आप यात्रा आदि पर कहीं बाहर न जाएं। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

कर्क राशिफल

आज व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय का मन में चिंतन बना रहेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार आदि क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशिफल

आज आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है।

धनु राशिफल

आज आपको अपनों से मान-सम्मान मिलेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी और व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

मकर राशिफल

आज के दिन आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको रिश्तेदारों व मित्रों से व्यापार-व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। नया कार्यक्षेत्र आज आपको मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा दे सकता है आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

मीन राशिफल

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

Sawan Shivratri 2023: इस दिन है सावन मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त