Aaj ka Rashifal: इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार


By Farhan Khan16, Jul 2023 10:30 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशिफल

आज के दिन आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज कार्य कार्य पूर्ण होगा।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं। जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। 

Weekly Horoscope 21 To 27 November 2022: इस सप्ताह इन राशियों की चमकेगी किस्मत