Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जीवन में बढ़ेगा तनाव


By Farhan Khan22, Oct 2023 07:34 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है।

वृषभ राशिफल

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। जिस कार्य को आप बहुत दिनों से करना चाह रहे थे, उस काम की शुरुआत होगी।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप अपने व्यापार मे किसी अच्छे साथी के संपर्क में आयेंगे।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान-पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

मकर राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

मीन राशिफल

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। 

इस डेट को जन्में लोग जीते हैं लग्जरी लाइफ