Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan24, Oct 2023 07:58 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई पुराना कार्य छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुभारंभ और लंबी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में हो सकती है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहरी यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि, कार्य के पूर्ण होने में संदेह है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य के विषय में पिछले कुछ दिनों से विचार कर रहे हैं। आज आपका कार्य पूर्ण होने वाला है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी आर्थिक लाभ से आज आप और आपका परिवार लाभान्वित होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन भवन मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं, वह कार्य आपका आज शुरू होगा।

मकर राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी।

Dussehra 2023: इस दिन करें ये खास उपाय, दूर होंगे सारे कष्ट