Aaj ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ


By Farhan Khan25, Oct 2023 10:04 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे।

तुला राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात सफलता का मार्ग खोलेगी। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ की बात विवाद में आज आप ला सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आप को लाभ प्राप्त होगा।

Chanakya Niti: जीवन में अपनाएं चाणक्य के ये विचार, होंगे सफल