Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों की जाग जाएगी सोई हुई किस्मत


By Ashish Mishra26, Feb 2024 10:22 AMjagran.com

बदल जाएगी किस्मत

आज के दिन कई राशियों की सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। इसके साथ ही नए काम शुरू करने का अवसर मिलेगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल

आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आज आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य शुरू न करें। नाही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आप अध्यात्म से भरे रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

कर्क राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी बरतें नहीं, तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका यह सफर आनंद पूर्वक रहेगा। पत्नी व बच्चों से चल रहा मतभेद समाप्त होगा। साथ ही आपको कोई बड़ी डीलरशिप मिल सकती है।

तुला राशिफल

आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही शेयर मार्केट में आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण मन आशंकाओं से भरा रहेगा। अपने पारिवारिक कर्तव्य के लिए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही किसी पुराने और प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यवसाय में नुकसान की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कहीं बाहर नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के अनुसार काम करने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

लाल मिर्च के टोटके बनाएंगे नौकरी के योग, होगी धनवर्षा