Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को व्यापार में होगा बड़ा नुकसान


By Farhan Khan26, Nov 2023 07:00 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं।

कर्क राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें।

तुला राशिफल

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए खानपान पर संयम रखें।

धनु राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी।

मकर राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा, किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी।

इस दिन खरीदें झाड़ू, होगी सौभाग्य की प्राप्ति