Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan27, Oct 2024 09:37 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया या बड़ा काम मिल सकता है।

मिथुन राशिफल

आज परिवार से कोई विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें, जिससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़े।

कर्क राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार-व्यवसाय क्षेत्र में बड़ा लाभ आपको होने वाला है।

सिंह राशिफल

आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के विवाद में न फंसें, नहीं तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में भाई-भतीजे से कुछ मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी।

तुला राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नींव रख सकते हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी।

धनु राशिफल

आज आप कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश या किसी नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा, आपका कोई विशिष्ट कार्य बिगड़ सकता है। जिस कारण आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है, परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

गोवर्धन पूजा पर पर करें इन 3 मंत्रों का जाप, होंगे मालामाल