Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा बेहद शुभ समाचार


By Farhan Khan28, Feb 2024 09:34 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप किसी शादी, पार्टी में सम्मिलित होने के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें।

वृषभ राशिफल

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार और व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें।

सिंह राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और व्यवसाय में अपने सहयोगियों से सावधान रहें।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते है। अपनो का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होगे।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में अपने सहयोगियों का आज आपको सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल

आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। जिस काम का बहुत दिनो से सोच रहें हैं। आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार और व्यवसाय में कर सकते है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते है या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते है।

मीन राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी।

साल 2023 में बन रहा है गजलक्ष्मी योग, ये राशियां होंगी मालामाल