Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत


By Farhan Khan28, Nov 2023 07:45 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें।

कर्क राशिफल

आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशिफल

आज आपके पुराने रूके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

कन्या राशिफल

आज के आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। कही बाहर न जायें। किसी को बडी रकम उधार न दें।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक थकावट रहेगी।

धनु राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

मकर राशिफल

आज आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा।

मीन राशिफल

आज आप थोडा संभलकर कर रहें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के दक्षिण दिशा में रखें ये 4 चीजें