Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra28, Oct 2024 08:03 AMjagran.com

कारियर में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों के लिए नया काम शुरू करने का योग बनेगा।

मेष राशिफल

मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है।

वृषभ राशिफल

आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आपने यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें। नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपके व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में आपसे जुड़े लोग आप की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी पत्नी आपको कोई खुशखबरी दे सकती हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिस कारण परिवार में माहौल बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल

स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस करण आपको हॉस्पिटल आदि जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपके विरोध में कोई बड़ा कार्य खुल सकता है।

कन्या राशिफल

आज आप कहीं बाहर दोस्त से मिलने जुलने जा सकते हैं। हो सकता है अपने मित्र के साथ आप कहीं बाहर के टूर का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभलकर रहे हैं। आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई बड़ा पार्टनर मिल सकता है, जिस कारण सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आप कहीं कोई बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों की सलाह से हो सकता है। आज आप अपने लिए नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु राशिफल

आज का दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें। नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आपको महसूस होगी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है। उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र के में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम